ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

पटना में अपराधियों का तांडव जारी: बहादुरपुर में महिला को बीच सड़क मारी गोली, हालत नाजुक

पटना के बहादुरपुर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को बीच सड़क पर गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है और पीएमसीएच में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को पटना के पारस हॉस्पिटल में घुसकर एक मरीज की 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि फिर अपराधियों अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। 


इस बार पटना के बहादुरपुर इलाके में बदमाशों ने सड़क किनारे एक महिला को गोली मार दी। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।