ब्रेकिंग
स्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवाल

Patna Crime News: गंदा फोटो और वीडियो बनाकर पटना की महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे तीन लड़के, पुलिस ने दबोचा

Patna Crime News: पटना की एक महिला को अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर तीन युवकों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा तीन युवकों के खिलाफ की गई शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले का खुलासा किया है। महिला ने आरोप लगाया था कि तीन युवक उसकी फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 06.08.2025 को पाटलिपुत्रा थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज की। तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में संलिप्त तीनों अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री होने की आशंका है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी किसी को इसी तरह से ब्लैकमेल तो नहीं किया गया।


इस संबंध में सिटी एसपी पटना मध्य दीक्षा ने बताया कि हमने पीड़िता की शिकायत को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया और त्वरित तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जरूरत पड़ने पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही यह भी अपील की गई है कि यदि किसी और को भी इस तरह से ब्लैकमेल किए जाने का अनुभव हुआ है, तो वे बिना किसी हिचक के पुलिस से संपर्क करें।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता