ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

PU Bomb Blast : पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में बम विस्फोट...प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त

छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ पटना विश्वविद्यालय का माहौल गरमा गया है। मंगलवार को छात्र संघ चुनाव की घोषणा हुई और बुधवार को पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में संस्कृत विभाग के एचओडी प्रो. लक्ष्मी नारायण की कार पर बम से हमला किया गया।

PU Bomb Blast : पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में बम विस्फोट...प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

PU Bomb Blast : छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ पटना विश्वविद्यालय का माहौल गरमा गया है। मंगलवार को छात्र संघ चुनाव की घोषणा हुई और बुधवार को पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में संस्कृत विभाग के एचओडी प्रो. लक्ष्मी नारायण की कार पर बम से हमला किया गया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।


पीरबहोर थाने की पुलिस का कहना है कि पहले सुतली बम विस्फोट की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई तो पता चला कि कार पर बम फेंका गया था। इसमें कार क्षतिग्रस्त भी हो गई है। फिलहाल पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ एएसपी दीक्षा भी मामले की जांच में जुटी हैं। 


पुलिस का कहना है कि बम फेंकने वाला पटना विश्वविद्यालय का ही छात्र हो सकता है। उसकी तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अभी मंगलवार को ही पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा हुई है।


 29 मार्च को चुनाव की तिथि भी फाइनल कर दी गई है। 30 मार्च को नतीजे का भी एलान कर दिया गया है। छात्र संगठन चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच बुधवार को दरभंगा हाउस कैंपस में बम विस्फोट से छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।