ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

पटना SSP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, बख्तियारपुर-पटना फोरलेन से पुलिस ने 9 अपराधियों को दबोचा

PATNA: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ नौ अपराधियों को हथियार समेत धर दबोचा है। पकड़े गए नौ अपराधियों में 6 हार्डकोर क्रिमिनल हैं। सभी अपराधी बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ नौ अपराधियों को हथियार समेत धर दबोचा है। पकड़े गए नौ अपराधियों में 6 हार्डकोर क्रिमिनल हैं। सभी अपराधी बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।


पटना एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए सभी नौ अपराधियों को धर दबोचा है। ये सभी अपराधी बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर बुद्ध बिहार होटल के पास हथियार के साथ जमा हुए थे। लूट-पाट के बड़े वारदात  को अंजाम देने की योजना थी। 


एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में पटना के विभिन्न थानों के अलावा नालंद, बक्सर, रोहतास, बेगूसराय, नवगछिया और खगड़िया जिला में भी डकैती और लूट की घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आयी है। इन अपराधियो के पास से चार देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस समेत लूट का समान बरामद किया गया है।उन्होनें बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में धर्मेन्द्र कुमार उर्फ डोमा, पवन राज, श्लोक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, राकेश कुमार और मंटू कुमार शामिल है।


उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सूचना के बाद पटना के ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक फतुहा समेत बख्तियारपुर, फतुहा, मोकामा, बाढ़, दीदारगंज, खुशरूपुर, दनियांवा, शांहजहांपुर, गौरीचक और नदी थाना के थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। 


वहीं पटना पुलिस ने दो दिन पहले हुए आलोक रंजन हत्याकांड के आरोपियों को सारण से गिरफ्तार किया है। दोनों नामजद अभियुक्तों  हिमांशु कुमार और अभिषेक को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर पीएम मॉल के पास स्थित नाले से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। 






टैग्स