ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पटना के शास्त्री नगर में रेंटेड मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर गली नंबर 5 स्थित एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है।

Bihar
पटना में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर गली नंबर 5 स्थित एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापेमारी की, जहां देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सेक्स रैकेट चलाता था। इसमें एक आरोपी की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के मसौढ़ी निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी राजकुमार शर्मा, ग्राम मुसी थाना टिकारी, जिला गया का रहने वाला है।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामान जैसे कंडोम और एक स्कैनर मशीन भी बरामद किया है, जिससे ग्राहकों से पैसे ऑनलाइन लिया जाता था। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया। इन महिलाओं को जबरन इस देह व्यापार के दलदल में फंसाया गया था. शास्त्री नगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध धंधे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? पुलिस यह कार्रवाई मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।