ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े

पटना: सेक्स रैकेट के कई ठिकानों पर रेड, 7 महिला और 5 युवक गिरफ्तार

PATNA : पटना में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने सोमवार की देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर ये खुलासा किया है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिलाओं और संचालको क

पटना: सेक्स रैकेट के कई ठिकानों पर रेड, 7 महिला और 5 युवक गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने सोमवार की देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी कर ये खुलासा किया है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिलाओं और संचालको को पहले पकड़ा गया था, जिसके बाद सोमवार को पटना के 6 से ज्यादा ठिकानों पर रेड हुई। इस दौरान तीन संचालकों के नाम का भी खुलासा हुआ है, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है। 




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुलिस ने रामकृष्णानगर, पत्रकारनगर, कंकड़बाग सहित कई इलाकों में छापेमारी की। सेक्स रैकेट में शामिल रामकृष्णानगर से पांच लड़कियों को पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग बताई गई। सात महिलाओं को हिरासत में लिया गया। इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल की रहने वाले हैं। वहीं पांच युवकों की भी गिरफ्तारी की गई है। 




एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सेक्स रैकेट के कई ठिकानों पर रेड हुई। पटना में ही बेउर थाना क्षेत्र के हुल्लूपुर से भी कुछ लोगों को पकड़ा गया है, हालांकि पुलिस ने किसी का नाम नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग राज्यों से भी लड़कियों को बुलाया जाता था। इसके लिए उन्हें मोती रकम दी जाती थी। फिलहाल इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स