ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

Patna Crime News: पटना के सरिस्ताबाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, 10 दिन पहले ब्लिंकिट में शुरू की थी नौकरी। पुलिस जांच में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिस्ताबाद पूर्वी में रविवार को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को तत्काल PMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की पहचान राज किशन उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अनीसाबाद का रहने वाला था और हाल ही में सरिस्ताबाद के राम नारायण निवास में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह 10 दिन पहले ही ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी पर लगा था।


घटना के समय युवक अपने कमरे में ही था, जब अपराधी घर में घुसकर उसे गोली मार गए। गोली लगने के बाद मकान मालिक की मदद से घायल को PMCH पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राज किशन अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके पिता विजय कुमार यादव बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल में कार्यरत थे। मृतक के दो भाई और दो बहनें हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पटना सेंट्रल की एसपी दीक्षा कल्याणी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। मौके पर FSL की टीम को बुलाकर कमरे की गहन जांच कराई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता