ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna News: क्राइम कंट्रोल के लिए पटना पुलिस ने बनाई खास रणनीति, अपराधियों की अब खैर नहीं

Patna News: पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जेल से छूटे आरोपितों की सूची तैयार कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी है. 90 आरोपितों के घर जांच हो चुकी है. पुलिस अवैध हथियार तस्करों पर भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है.

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में पिछले कुछ समय से तांडव मचा रहे अपराधियों की अब खैर नहीं है। अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए पटना पुलिस ने खास रणनीति बनाई है। बढ़ते अपराध को लेकर हो रही सरकार की किरकिरी और पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बाद पटना पुलिस एक्शन में आ गई है और क्राइम कंट्रोल के लिए जरूरी कदम उठाने जा रही है।


दरअसल, पटना में बढ़ते अपराध घटनाओं और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में जेल से छूटे सभी आरोपितों की सूची तैयार की है और उनकी गतिविधियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बीते दो दिनों में पुलिस 90 आरोपितों के घर तक पहुंच चुकी है।


जो आरोपी घर पर नहीं मिले, उनके अन्य ठिकानों तक भी पुलिस पहुंच रही है। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो जमानत के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर पुलिस अभियान चला रही है। इन आरोपितों पर लूट, झपटमारी, हत्या, चोरी, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर मामलों के आरोप हैं। पुलिस आरोपितों के स्वजनों के संपर्क में भी है।


एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि जेल से छूटे आरोपितों का सत्यापन करने के साथ उनकी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हथियार और गोली तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहनों की भी सघन जांच की जा रही है।


हाल के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें आरोपी कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए थे या पहले से फरार चल रहे थे। इसलिए पुलिस ने जेल से बाहर आने वाले सभी आरोपितों की सूची बनाकर संबंधित थाना पुलिस को उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जमानत मिलने के बाद कितने आरोपितों का स्वजनों से संपर्क नहीं है, वे किन लोगों से मिल रहे हैं और वे क्या काम कर रहे हैं। इसके अलावा अवैध हथियारों और गोली तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी एस ड्राइव चलाया जाएगा। चौक-चौराहों पर शाम से लेकर सुबह तक लगातार वाहनों की जांच जारी है। 


अब पुलिस मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर भी जांच अभियान चलाएगी, जिसे समय-समय पर स्थान और समय बदलकर संचालित किया जाएगा। इसमें सभी थाने अपनी-अपनी सीमाओं में जांच करेंगे। इसके अलावा ज्वेलरी शॉप, मुख्य बाजार और बैंक के आसपास भी सुबह से शाम तक जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता