ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलानबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान

पटना : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PATNA CITY : पटना सिटी के अगमकुआं थाना के हाजत में कैदी की हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक बीते सोमवार की देर रात अगमकुआं आरओबी के पास राहगीरों से मोबा

पटना : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA CITY : पटना सिटी के अगमकुआं थाना के हाजत में कैदी की हुई मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  बताया जा रहा है कि मृतक बीते सोमवार की देर रात अगमकुआं आरओबी के पास राहगीरों से मोबाइल छिनतई कर दो अपराधी भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर एक अपराधी को छीने गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उसे थाने ला कर पूछताछ की गई थी। 


वही पूछताछ के बाद उसे हाजत में बंद कर दिया गया। जहाँ हाजत में ही उसकी संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसके बाद आनन फानन में गिरफ्तार अपराधी को  NMCH अस्पताल पुलिस ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इस खबर की जानकारी मिलते ही परिजन NMCH पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर का रहने वाला 30 वर्षीय रंजीत साहनी के रूप में किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। वही हाजत में बंद कैदी की मौत का बड़ा मामला होने के बाद पुलिस के आलाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की छान बिन कर रही  है


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता