ब्रेकिंग
Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: दया दूबे गैंग का सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

पटना पुलिस ने कुख्यात दया दूबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना दया दूबे समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बिहार न्यूज
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस ने कुख्यात दया दूबे गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना दया दूबे समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


पुलिस ने बताया कि 22 मई को बिहटा थाना क्षेत्र में दया दूबे और उसके सहयोगियों द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गोलीबारी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान सबसे पहले गैंग के सक्रिय सदस्य आदित्य कुमार, सचिन कुमार, रजत कुमार और विशाल कुमार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।


इसके बाद 1 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैंग के सरगना दया दूबे और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार उर्फ अभि को भी दबोच लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्य ओम सिंह और शिवम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।


इस पूरे अभियान में बिहटा थाना पुलिस, सशस्त्र बल और डीआईयू (जिला खुफिया इकाई) की तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की समन्वित कार्रवाई के कारण गैंग के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट