ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Patna Crime News: पटना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, Top10 अपराधियों में है शुमार; हथियार और गोलियां बरामद

Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र से टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात टॉप-10 अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है। पकड़ा गया अपराधी आकाश कुमार लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कई मामलों में फरार चल रहा था।


जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधोपुर गांव में एक व्यक्ति खुलेआम फायरिंग कर अपने वर्चस्व का प्रदर्शन कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर मनेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


थानाध्यक्ष मनेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आकाश कुमार, पिता स्वर्गीय भगवान साह, निवासी माधोपुर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, 0.315 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।


इस मामले में मनेर थाना में कांड संख्या 960/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पहले से ही मनेर थाना कांड संख्या 596/25 (दिनांक 17.08.2025) में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।


गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियां बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता