ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

अपराधियों के मंसूबे को पुलिस ने किया फेल, हथियार के साथ एक को किया गिरफ्तार

PATNA: पटना पुलिस ने अपराधियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया और एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया है. पुलिस की तत्परता

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: पटना पुलिस ने अपराधियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया और एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस ने अपराधी के पास से हथियार भी बरामद किया है. पुलिस की तत्परता से एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की अपराधियों की योजना सफल नहीं हो पायी. मामला शहर के लोहार गली का है जहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए अपराधी वहां जमा हुए हैं. इसी जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो अपराधी पुलिस को देखकर मौके से भागने लगे. इस बीच एक अपराधी ने पुलिस पर पिस्टल तान दी. लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं चलने दी और उसे हथियार के साथ ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है जिससे उस गैंग का खुलासा हो सके. टाउन डीएसपी ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और पुलिस उसके कारनामों को खंगाल रही है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता