ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

बिहार में बकरी की वजह से खूनी खेल, जेठानी ने देवरानी की पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के जबका गांव में बकरी के रोटी खाने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय महिला रमिता देवी की मौत हो गई। जेठानी और अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बकरी के रोटी खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुंच गया। रामनगर थाना क्षेत्र के जबका गांव में हुई इस घटना में 35 वर्षीय महिला गायत्री उर्फ रमिता देवी की मौत हो गई। आरोप है कि उसकी जेठानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।



मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात रमिता देवी की बकरी उसकी जेठानी के घर में घुस गई थी। वहां बकरी ने रोटी खा ली। इसी बात को लेकर दोनों गोतनी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान जेठानी और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने रमिता देवी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।



घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामूली विवाद में महिला की मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलने पर रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार, आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।



मृतका रमिता देवी चार बच्चों की मां थी। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय उसका पति महेश चौधरी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा। परिवार में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता