ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Patna Paras Hospital Murder Case: पारस अस्पताल में पांच बदमाशों ने चंदन मिश्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने; देखिए.. LIVE वीडियो

Patna Paras Hospital Murder Case: पटना के पारस अस्पताल में दाखिल कुख्यात चंदन मिश्रा की वार्ड में घुसकर हत्या कर दी गई। पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

Patna Paras Hospital Murder Case
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Paras Hospital Murder Case: बिहार की राजधानी पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार की सुपह हुए खूनी खेल का वीडियो सामने आया है। पांच बदमाश पारस अस्पताल के 209 नंबर वार्ड में घुसे और वहां भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना को शेरू गैंग के द्वारा अंजाम दिया गया है।


कुख्यात चंदन मिश्रा पहले से ही कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।


CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पांचों अपराधी बिना किसी घबराहट के पारस अस्पताल के अंदर टहलते हुए चंदन मिश्रा के वार्ड की ओर बढ़ते हैं। जैसे ही वे वार्ड नंबर 209 के पास पहुंचते हैं, अपने-अपने हथियार निकाल लेते हैं। इसके बाद वे सीधे वार्ड में घुसते हैं और चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं।


फुटेज में यह भी साफ दिखता है कि चार अपराधियों ने टोपी पहन रखी थी, जिससे उनका चेहरा ढका हुआ था। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी अस्पताल से बाहर निकलते नजर आते हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि चार बदमाश गोलीबारी के बाद तेजी से दौड़ते हुए सीढ़ियों की तरफ भागते हैं, जबकि एक आरोपी बिल्कुल शांत भाव से चलता हुआ सीढ़ियों की ओर जाता है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता