ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

पटना में अंधविश्वास के चलते 60 वर्षीय महिला को आंख में मारी गोली, हालत गंभीर

पटना के पंडारक थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण 60 साल की सबरी देवी को आंख में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने महिला पर जादू-टोना का आरोप लगाया था।

Bihar
इलाके में सनसनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अंधविश्वास के चक्कर में 60 साल की बुजुर्ग महिला को आंख में गोली मारी गयी है। आंख में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना का कारण अंधविश्वास का होना बताया जा रहा है। 


घटना पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के छबीलातर गांव की है जहां की रहने वाली 60 साल की सबरी देवी को आंख में गोली मारी गयी है। घटना को अंजाम महिला के घर के पीछे ही दिया गया है। आंख में गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया और सबरी देवी घर के पीछे छटपटाने लगी और जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगी। गोली और उसके रोने की आवाज को सुनकर लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद सबरी देवी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर पीएमसीएच के लिए रवाना हुए हैं। 


महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के ही संजय कुमार का बेटा एक महीने पहले ट्रेन से गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी। लेकिन बेटे की मौत के लिए परिजन सबरी देवी को जिम्मेदार मान रहे थे। मृतक के परिजनों का यह मानना था कि महिला भक्तिनी है। ओझा-गुणी का काम जानती है, शायद उसी कुछ ऐसा किया कि बेटे की अचानक मौत हो गयी। परिजन सबरी देवी पर यह आरोप लगा रहे थे कि इसी ने बेटे को जादू टोना से मरवा दिया है। इसी वजह से आज उक्त महिला के आंख में गोली मारी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पंडारक थाने के थानेदार ललित विजय ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घायल महिला को लेकर परिजन पीएमसीएच रवाना हुए हैं।  

बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट