ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना : छेड़खानी के आरोपी 12वीं के छात्र ने कोचिंग से निकालने पर टीचर पर की फायरिंग, चाकू भी मारा

PATNA : छेड़खानी के आरोपी 12वीं के छात्र ने कोचिंग से निकालने पर आक्रोशित हो गया और टीचर पर फायरिंग कर दी. हालांकि फायरिंग में शिक्षक बाल-बाल बच गए. जिसके बाद गुस्साए छात्र ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : छेड़खानी के आरोपी 12वीं के छात्र ने कोचिंग से निकालने पर आक्रोशित हो गया और टीचर पर फायरिंग कर दी. हालांकि फायरिंग में शिक्षक बाल-बाल बच गए. जिसके बाद गुस्साए छात्र ने चाकू निकाला और टिचर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. 

घटना पटना के मसौढ़ी के मलमाचक रेलवे पुल की है. बताया जा रहा है कि मधुबनी के झंझारपुर के रहने वाले शेखर कुमार झा रामनगर में किराए के मकान पर रहते हैं और सती स्थान में रोबोटिक्स क्लासेज के नाम से एक कोचिंग चलाते हैं. सोमवार को शेखर अपनी स्कूटी से जहानाबाद जा रहे थे, तभी प्रिंस राज उर्फ आर्यन राज ने उनपर फायरिंग कर दी.

शिक्षक द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी छात्र को पिस्तौल व धारदार हथियार के साथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस हमले में टीचर की दो अंगुली कट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्टूडेंट टीचर के ही कोचिंग में पढ़ता था, कुछ दिन पहले ही छेड़खानी के आरोप के बाद शिक्षक ने उसे बाहर निकाल दिया था.