ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

SSP गरिमा मलिक ने शूटर भोला यादव को दबोचा, रंजीत मुखिया और दीनागोप हत्याकांड में था शामिल

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी गरिमा मालिक ने पटना के सुपारी किलर भोला यादव को अरेस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी गरिमा मालिक ने पटना के सुपारी किलर भोला यादव को अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्त शूटर भोला यादव चर्चित दीनागोप हत्याकांड, रंजीत मुखिया हत्याकांड, रवि और रोशन हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदात में शामिल था. 


पटना पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि कुख्यात शूटर भोला यादव के साथ-साथ कुल अपराधियों को अरेस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ सफेदपोश बिल्डरम भू-माफिया और अपराधी मीटिंग कर रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कंकड़बाग थाना इलाके के अशोक नगर से अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 1 पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद क्या. 


एसएसपी ने आगे जानकारी दी कि कुछ बड़े बिल्डर और भू-माफिया इसबार भोला यादव के निशाने पर थे. कुख्यात भोला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही सिटी एसपी की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया. भोला यादव के ऊपर हत्याकांड और लूट के कई मामले दर्ज हैं. यह चर्चित दीनागोप हत्याकांड, रंजीत मुखिया हत्याकांड, रवि और रोशन हत्याकांड समेत कई बड़ी वारदात में शामिल था. गिरफ्त अपराधी दीघा लूटकांड में भी शामिल था. इसके साथ अरेस्ट किये गए 9 गुर्गों का भी पुलिस क्रिमिनल रिकार्ड तलाश रही है.

टैग्स