ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: पूर्व डीजीपी एसके सिंघल से ईओयू ने करीब एक घंटे तक की पूछताछ

PATNA: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के पू्र्व डीजीपी एसके सिंघल से उनके आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पूछताछ की है। एसके सिंघल से ईओयू की विशेष टीम ने करीब एक घ

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: पूर्व डीजीपी एसके सिंघल से ईओयू ने करीब एक घंटे तक की पूछताछ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बिहार के पू्र्व डीजीपी एसके सिंघल से उनके आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पूछताछ की है। एसके सिंघल से ईओयू की विशेष टीम ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। 


इस दौरान ईओयू की टीम ने पेपर लीक मामले से जुड़े कई सवाल पू्र्व डीजीपी से की। एसके सिंघल ने ईओयू के सभी सवालों को जवाब दिया। बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल हैं। बिहार के डीजीपी रहे एसके सिंघल को नीतीश सरकार ने रिटायर होने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद का अध्यक्ष बनाया था।


कौन हैं एसके सिंघल?

एसके सिंघल का पूरा नाम संजीव कुमार सिंघल है। बिहार के पूर्व डीजीपी हैं। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रिटायर होने के बाद नीतीश कुमार की सरकार ने एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती ) का अध्यक्ष बनाया था। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जमकर बिहार में बवाल हुआ था। जिसके बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया था।