ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह, रीतलाल, विजय कृष्ण बरी: बेऊर जेल में इनके वार्ड से कैश, सिगरेट और मोबाइल चार्जर मिलने का मामला

PATNA: पटना सिविल कोर्ट ने 2015 के एक मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और विजय कृष्ण को बरी कर दिया है। बता दें कि 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान

साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह, रीतलाल, विजय कृष्ण बरी: बेऊर जेल में इनके वार्ड से कैश, सिगरेट और मोबाइल चार्जर मिलने का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना सिविल कोर्ट ने 2015 के एक मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह, आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और विजय कृष्ण को बरी कर दिया है। बता दें कि 2015 में विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन पटना पुलिस अधीक्षक (नगर) चंदन कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम ने जेल के अंदर तलाशी ली थी।


इस दौरान बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के डिवीजन वार्ड से सिगरेट, विधायक रीतलाल यादव के वार्ड से साढ़े पांच हजार रुपया कैश और विजय कृष्ण के वार्ड से एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। इस मामले में बेउर थाना में 188/15 मामला दर्ज किया गया था।


रीतलाल यादव, विजय कृष्ण और अनंत सिंह पर आरोप गठित किया गया था। 8 साल में सुनवाई के दौरान कुल 7 लोगों की गवाही हुई। अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने बताया है कि इस मामले में ACJM वन कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी को बरी कर दिया है। हालांकि अनंत सिंह और विजय कृष्ण फिलहाल जेल में बंद हैं।