ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश, स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने

राजधानी पटना में बेखौफ हुए बदमाश, स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा घटना पटना से सटे बिहटा रेलवे स्टेशन की है, जहां अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोलीबारी की घटना के बाद बिहटा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार को भी बिहटा स्टेशन पर लोग टिकट कटाने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान स्टेशन परिसर में स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर अपराधियों नें फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल पुलिस के अलावा बिहटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। किस कारण से अपराधियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दबंगई दिखाने को लेकर कुछ लोगों ने स्टेशन परिसर स्थित तत्काल टिकट काउंटर पर फायरिंग की है।