ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

राजधानी में रिक्शा चालक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत, जबरन रूम पर ले जाने की कोशिश; इस तरह सच आया सामने

PATNA : राजधानी पटना के व्यस्तम इलाके में शामिल पटना जंक्शन से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की को अकेला देखकर रिक्शा चालक गंदी हरकतों को अंजाम देने ल

राजधानी में रिक्शा चालक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत, जबरन रूम पर ले जाने की कोशिश; इस तरह सच आया सामने
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के व्यस्तम इलाके में शामिल पटना जंक्शन से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की को अकेला देखकर रिक्शा चालक गंदी हरकतों को अंजाम देने लगा। जिसके बाद लड़की के शोर मचाने पर आस- पास के लोगों ने इस बच्ची को रिक्शा चालाक से बचाया और जीआरपीएफ की टीम ने इसे अरेस्ट कर लिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन पर एक 15 साल की नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। यहां एक रिक्शा चालक ने लड़की को अकेले देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद, जीआरपी ने आरोपी रिक्शा चालक अजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  इसके साथ ही नाबालिग के  परिजनों को सूचना देकर युवती को बालगृह भेजा गया है। 


बताया जा रहा है कि, परिवार वालों की डांट से नाराज होकर यह नाबालिग लड़की गया से पटना आ गई। यह गया की रहने वाली है। गया से पटना आने के बाद पटना जंक्शन पर इधर-उधर घूम रही थी। तभी रिक्शा चालक अजीत कुमार ने उसे अकेला देख कर अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। जबकि लड़की डरी-सहमी हुई, उससे बच कर निकलना चाह रही थी। इसके बाद इस नबालिग लड़की ने भागना शुरू कर दिया और रिक्शा चालक उसका पीछा कर रहा है।  इसके बाद  वहां मौजूद लोगों ने लड़की को रोका साथ ही रिक्शा चालक को भी पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित मूलरूप से गया का रहने वाला है, लेकिन जक्कनपुर में किराये का कमरा लेकर रिक्शा चलाता था। 


वहीं, इस घटना को लेकर पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि रिक्शा चालक उसके साथ में अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके साथ ही, जबरन अपने साथ ले जाने की भी कोशिश कर रहा था। इसके बाद चालक अजीत कुमार को टीम ने जीआरपी के हवाले कर दिया गया। इसके  साथ ही युवती ने यह भी बताया कि परिजनों ने डांटा था, इसलिए वह भाग कर पटना चली आयी थ।  युवती के बयान के आधार पर अजीत के खिलाफ जीआरपी पटना जंक्शन ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया है।