ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

पटना विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी, अपराधियों ने तीन फ्लैटों को बनाया निशाना

PATNA : आपदा की स्थिति में भी अपराधी मान नहीं रहे हैं. राजधानी में अपराधियों ने विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी की. चोरों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में घुसकर लाखों रुपये

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आपदा की स्थिति में भी अपराधी मान नहीं रहे हैं. राजधानी में अपराधियों ने विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी की. चोरों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति पर अपना हाथ साफ किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

वारदात राजधानी के सचिवालय थाना इलाके की है. जहां मीठापुर स्थित दयानंद हाई स्कूल विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी हुई. अपराधियों ने अपार्टमेंट के अंदर 3 फ्लैटों को अपना निशाना बनाया. उन्होंने ने फ्लैट नंबर 105, 107 और 404 में चोरी की. फ्लैट नंबर 107 में रह रहे कुमार गौरव और 404 में रह रहे लक्षमण प्रसाद के घरों में घुसकर चोरी की. फिलहाल फ्लैट नंबर 105 खाली है. लेकिन उसमें रखे सामान को चोर उड़ा ले गए. 

चोरी की इस घटना को लेकर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर के मुताबिक अपार्टमेंट में लाखों की संपत्ति की चोरी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी तलाशी ली जा रही है.