ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

पटना में हथियार सप्लायर को पुलिस ने किया अरेस्ट, दो हाइजेनिक पिस्टल और 24 गोलियां बरामद

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. बिहार में अपना पांव पसार रहे झारखंड के एक हथियार तस्कर को पुलि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. बिहार में अपना पांव पसार रहे झारखंड के एक हथियार तस्कर को पुलिस ने अरेस्ट किया है. सप्लायर के पास से दो हाइजेनिक पिस्टल और दो दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 


घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए  टीपीएस उच्च विद्यालय के पीछे से एक तस्कर को हथियारों के जखीरे के साथ अरेस्ट किया है. पकड़े गए हथियार तस्कर की पहचान बाबा उर्फ तिवारी के रूप में की गई है. जो झारखंड के धनबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो झारखंड का यह हथियार तस्कर बिहटा में अपना पांव पसार चुका था.


बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा के मुताबिक हथियार तस्कर बाबा उर्फ तिवारी एक शातिर अपराधी भी है. उसे बिहटा में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हाईजेनिक हथियार, कारतूस की सप्लाई करनी थी, लेकिन इसकी सूचना झारखंड के वरीय पुलिस अफसर को मिल गई. पटना पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए दो हाइजेनिक पिस्टल और दो दर्जन जिंदा कारतूसों के साथ उसे अरेस्ट कर लिया. बिहटा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर में छापेमारी कर शातिर अपराधी छोटे सरकार के भाई राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है. 

टैग्स