ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना पुलिस के दरोगा की गुंडई, विरोध करने पर मारकर फोड़ दिया पड़ोसी का सिर

PATNA :पटना पुलिस के दरोगा बाबू दबंग हैं। पहले तो गलत करते हैं और अगर कोई विरोध कर दे तो मारते हैं, धमकी देते हैं। पटना के एक दरोगा की दबंगई सामने आयी है। अपनी घर की तरफ छज्जा निका

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :पटना पुलिस के दरोगा बाबू दबंग हैं। पहले तो गलत करते हैं और अगर कोई विरोध कर दे तो मारते हैं, धमकी देते हैं। पटना के एक दरोगा की दबंगई सामने आयी है। अपनी घर की तरफ छज्जा निकालने का विरोध करने पर दरोगा ने पड़ोसी का मार कर सर फोड़ दिया। दरोगा के इस करतूत से पीड़ित व्यवसायी का परिवार अब दहशत में है।


पूरा मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर राजपूताना मुहल्ले का है जहां एक व्यवसायी राजेश कुमार सिंह को पड़ोस में रह रहे दरोगा के भाई के परिवार का विरोध करना महंगा पड़ गया।राजेश विरोध दर्ज करने पड़ोस के शंभू सिंह के घर पहुंच गए। लेकिन राजेश को क्या पता था कि उनके साथ अनहोनी होने जा रही है।


राजेश अपने साथ अपने भाई दीपक कुमार और एक पड़ोसी राममूर्ति सिंह को लेकर दरोगा के भाई के घर पहुंचे तो शंभू प्रसाद सिंह उन्हें छत पर ले गया जहां पहले से पटना पुलिस के कथित दरोगा बाबू अपने हथियार के साथ बैठे हुए थे। राजेश के पहुंचते ही उन्होनें गाली-गलौज शुरु कर दिया और मारपीट की। दरोगा ने कट्टे से राजेश के सिर पर वार कर दिया। राजेश का सर फट गया और खून बहने लगा। किसी तरह वे सभी जान बचा कर वहां से निकले।


राजेश का आरोप है कि दरोगा ने पिटाई के साथ-साथ उनके गले का चेन भी छीन लिया और पिटाई के बाद धमकी देते हुए कहा कि जहां जाना है चले जाओ। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।दरोगा की इस करतूत से राजेश का पूरा परिवार दहशत में हैं। उन्होनें गर्दनीबाग थाना में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगायी है। परिवार का कहना है कि जब पुलिसवाले इस तरह गुंडई करने लगे तो कैसे भरोसा किया जा सकता है कि न्याय मिल सकता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता