ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना : मॉडल मोना राय हत्याकांड के आरोपियों के घर की होगी कुर्की जब्ती, बिल्डर की बीवी पर नकेल

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल मोना राय हत्याकांड के मामले में आज आरोपियों के ऊपर नकेल कसी जाएगी। राजीवनगर में मॉडल मोना राय हत्याकांड मामले में फरार चल रही बिल्डर राजू की पत्

पटना : मॉडल मोना राय हत्याकांड के आरोपियों के घर की होगी कुर्की जब्ती, बिल्डर की बीवी पर नकेल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के बहुचर्चित मॉडल मोना राय हत्याकांड के मामले में आज आरोपियों के ऊपर नकेल कसी जाएगी। राजीवनगर में मॉडल मोना राय हत्याकांड मामले में फरार चल रही बिल्डर राजू की पत्नी शारदा देवी के घर की कुर्की-जब्ती आज की जाएगी। दरअसल मोना राय को 12 अक्टूबर 2021 को पटना के रामनगरी में अपराधियों ने गोली मार दी थी। मोना के बिल्डर राजू कुमार से नजदीकी संबंध थे। इससे परेशान होकर बिल्डर की पत्नी शारदा देवी ने मॉडल की हत्या की साजिश रची थी। 


शारदा देवी ने अपराधियों को पांच लाख रुपये में मॉडल की हत्या की सुपारी दी थी। राज खुलने के बाद से बिल्डर की पत्नी फरार है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद राजीवनगर पुलिस को बिल्डर की पत्नी के घर की कुर्की जब्ती करने वाली है। पहले रविवार को ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई होनी थी। 


राजीवनगर थाना प्रभारी सरोज कुमार मुताबिक पुलिस ने रविवार को कुर्की के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन मजिस्ट्रेट के उपलब्ध नहीं होने के कारण कुर्की जब्ती की कार्रवाई टल गई। मॉडल मोना राय हत्याकांड में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।