ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पटना में आधी रात दो गुटों के बीच जंग, गोलीबारी में एक युवक की मौत

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय कम होता हुआ नज़र आ रहा है। इसका अब एक और सबूत राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में दिखने को मिला है

पटना में आधी रात दो गुटों के बीच जंग, गोलीबारी में एक युवक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय कम होता हुआ नज़र आ रहा है। इसका अब एक और सबूत राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में दिखने को मिला है। जहां दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। जिसमें एक की मौत भी हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके में आधी रात दो गुट देर रात करीब 1 बजे आपस में भीड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे गुट में शामिल एक लड़के को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सेंटी कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि,  सैंटी काजीपुर रोड नंबर दो स्थित घर से गली के रास्ते मछुआटोली पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। करीब छह गोली सैंटी को लगी और वह जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक से खजांची रोड की तरफ भाग निकले। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को कंकड़बाग के  एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व में सैंटी के साथ कादीपुर इलाके के रहने वाले कुछ लोगों का झगड़ा चल रहा था।वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ही रात में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान गोली चली जो सेंटी को लग गई।  हत्या का कारण क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का अवैध कारोबार भी  बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हाल ही में सैंटी ने स्कार्पियो खरीदी थी। इससे तीन महीने पहले एक और कार भी ली थी। अंदेशा है कि अवैध धंधे से अर्जित रुपयों के बंटवारे को लेकर उसकी हत्या की गई। कदमकुआं थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार के मुताबिक पुलिस को गोलीबारी की खबर मिली है। पुलिस घटना छानबीन कर रही है।