ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

राजधानी में 18 साल के युवक की हत्या, प्राइवेट अस्पताल के संचालक के बेटे को मार डाला

PATNA : राजधानी पटना में 18 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना जक्कनपुर थाना इलाके की है, जहां पुरंदरपुर के पास एक अपार्टमेंट के नजदीक एक खाली मैदान के पास हुई है जिस य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में 18 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना जक्कनपुर थाना इलाके की है, जहां पुरंदरपुर के पास एक अपार्टमेंट के नजदीक एक खाली मैदान के पास हुई है जिस युवक की हत्या हुई है वह प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले एक संचालक का बेटा है.

मृत युवक की पहचान निजी अस्पताल के संचालक शंभू शर्मा के इकलौते बेटे सत्यम कुमार के रूप में की गई है. सत्यम ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. सत्मय दो बहनों का इकलौता भाई था.

सत्यम की मां ने बताया कि उसके पिता शंभू शर्मा रक्षाबंधन वाले दिन अपनी बहन से राखी बनवाने के लिए नौबतपुर गए थे. सत्यम भी अपने दोनों बहनों से राखी बंधवा कर बैठा था. मां ने बताया कि दोपहर में करीब ढ़ाई बजे दो लड़के  घर से उसे बुलाकर ले गए.  शाम के समय आसपास के लोगों ने बताया कि सत्यम अचेत अवस्था में पास के ही मैदान में पड़ा हुआ है. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन सत्यम को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. परिजन ने किसी के साथ अदावत होने से इंकार किया है.