ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना में वकील का मर्डर, दानापुर कोर्ट जाने के दौरान हुई हत्या

PATNA : पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए हर दो दिन पर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र

पटना में वकील का मर्डर, दानापुर कोर्ट जाने के दौरान हुई हत्या
First Bihar
1 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई को धता बताते हुए हर दो दिन पर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव का है जहां सरेआम एक वकील को अपराधियों ने गोली मार दी. 


बताया जा रहा है कि वकील हरेंद्र कुमार बाइक से दानापुर कोर्ट जा रहे थे इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद मौके पर ही हरेंद्र कुमार की मौत हो गई. 


इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.