ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पटना में शराबी सिपाही का हंगामा, SSP ने सस्पेंड किया और जेल भी भेजे गए

PATNA : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद खाकी शराब के नशे में दिख ही जाती है। बुधवार की देर रात पटना में एक शराबी सिपाही ने ऐसा बखेड़ा खड़ा किया कि घंटों तक लोग तमाशा देखते र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद खाकी शराब के नशे में दिख ही जाती है। बुधवार की देर रात पटना में एक शराबी सिपाही ने ऐसा बखेड़ा खड़ा किया कि घंटों तक लोग तमाशा देखते रहे। पटना ओके बोरिंग रोड स्थित पानी टंकी के पास एक शराबी सिपाही की ड्रामेबाजी घंटों तक चली पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। 


बताया जा रहा है कि सिपाही रमेश ठाकुर पटना के ही राजीव नगर थाने में तैनात है। बुधवार की शाम वह शराब के नशे में पानी टंकी के पास पहुंचा और वहां खड़े राहगीरों को अनाप-शनाप करने लगा। इसी बीच स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई। श्रीकृष्णापुरी थाने को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस की टीम को देखते ही शराबी सिपाही भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे पकड़ लिया गया। 


शराबी सिपाही रमेश ठाकुर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। तत्काल पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे निलंबित कर दिया।



टैग्स