ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पटना में दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, हत्या का केस उठाने की धमकी दे रहे थे बदमाश

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया

पटना में दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, हत्या का केस उठाने की धमकी दे रहे थे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए हैं। घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहा के पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए शख्स की पहचान 65 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले घायल गोपाल महतो के बेटे टुनटुन महतो की अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी और इस बार उनकी हत्या की कोशिश की है। टुनटुन महतो की हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस केस में शामिल अपराधी केस को उठाने की धमकी दे रहे थे। 


आशंका जताई जा रही है कि बेटे की हत्याके गवाह गोपाल महतो को रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोपाल महतो को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता