ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना में सास ने कराई दामाद की हत्या, सुपारी देकर अपराधियों से कराया मर्डर

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. 14 नवंबर को अल्वा काॅलोनी में हुए दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को अरेस्ट किया है,

पटना में सास ने कराई दामाद की हत्या, सुपारी देकर अपराधियों से कराया मर्डर
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. 14 नवंबर को अल्वा काॅलोनी में हुए दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को अरेस्ट किया है, जिसने बताया कि मृतक व्यक्ति के सास ने ही उसका मर्डर कराया था. पुलिस इस मामले में एक और अपराधी को तलाश रही है, जो इस वारदात को अंजाम देने में शामिल था. 


घटना पटना जिले के दानापुर इलाके की है, जहां फुलवारीशरीफ में 14 नवंबर की रात अल्वा काॅलोनी में हुए दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इस हत्या के पीछे मृतक की सास का हाथ बताया जा रहा है. सास का नाम नगमा है और इसी ने ही सुपारी किलर को 20 हजार की सुपारी देकर दामाद खुर्शीद की हत्या करायी थी.


पटना पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड सास को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अल्वा काॅलोनी में कटिहार के रहने वाले मो. खुर्शीद को बेरहमी से ईंट से कूचकर और गले को काट कर 14 नवंबर की रात हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला बिल्कुल ब्लाइंड केस था. खुर्शीद के मोबाइल की सीडीआर और मोबाइल लोकेशन निकालकर छानबीन की जा रही थी.


इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारी हुई है, जिसमें पहली गिरफ्तारी महताब और दूसरी गिरफ्तारी मृतक के सास की हुई. मृतक की सास ने पूछताछ में हत्या कराने की बात कबूल की है. मृतक की सास ने कबूलनामे में बताया कि मेरा दामाद हमेशा मुझे पैसों के लिए परेशान करता था. तंग आकर मैंने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई. सुपारी खलीलपुरा के साहेब और दूसरे महताब नामक शख्स को दी थी. फिलहाल एक सुपारी किलर साहेब फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें