ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना में पूर्व IAS की पत्नी समेत दो महिलाओं ने की खुदकुशी, पति को वीडियो कॉल करने के बाद दे दी जान

PATNA : राजधानी पटना में महज कुछ ही घंटों के भीतर दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोन

पटना में पूर्व IAS की पत्नी समेत दो महिलाओं ने की खुदकुशी, पति को वीडियो कॉल करने के बाद दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में महज कुछ ही घंटों के भीतर दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों IGIMS में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों ही घटनास्थल से पुलिस को किसी प्रकार के सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। दोनों ही मामलों में आपसी विवाद में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।


पहली घटना आशियाना-दीघा रोड स्थित पाम्स विहार अपार्टमेंट की है, जहां एक सेवानिवृत आइएएस अधिकारी नागेंद्र सिंह की 50 वर्षीय पत्नी नीता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पारिवारिक कारणों से पति से अलग रहने वाली नीता सिंह ने खुदकुशी करने से पहले अपने पति से वीडियो कॉल कर बातें की थीं। नीता सिंह अपने बेटे प्रिंस के साथ रहती थीं। फिलहाल परिजन मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची FSL की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं।


वहीं दूसरी घटना पटेल नगर के रोड नंबर 6 की है, जहां सतीश कुमार की 36 वर्षीय पत्नी अंजू कुमारी ने शुक्रवार को गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि अंजू परिवार के साथ मौसेरे भाई की शादी में गया अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वह कुछ दिन वहीं रहना चाहती थी, लेकिन सतीश उसे घर लेकर चला आया था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद अंजू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसने खुदकुशी कर ली थी।