ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना में बेरहमी से पति की पिटाई, सड़क पर पटक कर पत्नी ने की धुनाई, थाना जाने के बाद वहां से भाग निकली

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक पति को उसकी पत्नी बीच सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी. पति का कसूर बस इतना था कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ अपना घर ले जाना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक पति को उसकी पत्नी बीच सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी. पति का कसूर बस इतना था कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ अपना घर ले जाना चाह रहा था. बीच सड़क पर पति की पिटाई होती रही और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहें. बाद में हालांकि कुछ लोगों ने डांटकर दोनों को घर भेजा. 


घटना पटना जिले के धनरूआ थाना इलाके की है. जहां बाजार में एक पत्नी ने अपने पति की पिटाई कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी घर जाने को तैयार नहीं थी. सड़क पर काफी देर तक तमाशा होने बाद दोनों धनरूआ थाना पहुंचे. वहां अधिकारी पैक्स चुनाव को लेकर व्यस्त थे. इतने में उसकी पत्नी थाना से भाग निकली. उसके बाद पति पटना के आलमगंज थाना इलाके गायघाट स्थित दक्षिणी गली अपने घर चला गया. मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के रहने वाले धर्मेंद्र रजक की शादी धनरूआ के मोरियावां के रहने वाले रविंद्र रजक की बेटी सीमा देवी के साथ हुई थी.


पति ने बताया कि उसकी पत्नी कई लोगों से कुल दो लाख रुपये कर्ज ली है. लोग पैसे वापस लौटाने का दबाव बना रहे हैं. उसने बताया कि पिछले छह महीने से उसकी पत्नी मायके में रह रही है. पत्नी ने फोन कर बुलाया कि वह साथ चलेगी. दोनों मोरियावां से ठीक ठाक पटना के लिये चले, लेकिन धनुआ में आते ही दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से से लाल उसकी पत्नी सीमा देवी ने उसकी पिटाई कर दी.



टैग्स