ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

पटना में नाले से मिली महिला की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना के सिटी इलाके में एक महिला की डेड बॉडी को नाले से बरामद किया गया है. नाला से महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस इस घटना की छा

पटना में नाले से मिली महिला की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सिटी इलाके में एक महिला की डेड बॉडी को नाले से बरामद किया गया है. नाला से महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. 


घटना राजधानी पटना के आलमगंज थाना इलाके की है, जहां अरफाबाद नाला से नग्न अवस्था मे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. महिला की डेड बॉडी को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच हॉस्पिटल भेज दिया.


पटना एनएमसीएच में महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो पाई है. पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता