ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

पटना : महिला के हुस्न पर फ़िदा हुआ चोर, रुपये-गहने छोड़ हो गया लट्टू, फिर...

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां घर में चोरी करने घुसे चोर की नियत एक महिला को देखकर इस कदर बिगड़ गई कि वह चोरी भूलकर महिला से गलत हरकत करने लग

पटना : महिला के हुस्न पर फ़िदा हुआ चोर, रुपये-गहने छोड़ हो गया लट्टू, फिर...
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां घर में चोरी करने घुसे चोर की नियत एक महिला को देखकर इस कदर बिगड़ गई कि वह चोरी भूलकर महिला से गलत हरकत करने लगा. महिला ने जब शोर मचाया तो चोर भागने लगा. लेकिन रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया. अब महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


मामला हवाई अड्डा थाने के चौधरी टोला मोहल्ले का है. बताया जाता है कि रात के अंधेरे में घर में चोरी करने के लिए घुसे अपराधी की खूबसूरत महिला को देखकर नीयत खराब हो गई. नगद रुपये चुराने के दौरान घर में अकेली महिला को देख वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. अचानक चोर के द्वारा जबरदस्ती करने पर महिला घबरा गई और बचाव के लिए शोर मचाने लगी.


महिला की आवाज सुनकर चोर भाग निकला मगर गश्त कर रही पुलिस के वह हाथ लग गया. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है. आरोपित की पहचान सौरव के रूप में हुई है. 


मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि चौधरी टोला में रहने वाला सौरव अपने ही मोहल्ले के एक घर में चोरी करने की नीयत से घुस  गया. घर के एक कमरे में महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी. चोर ने पहले उसकी तकिया के नीचे से आलमारी की चाभी निकालने के लिए हाथ डाला मगर उसके हाथ करीब दस हजार रुपये की गड्डी लग गई. 


चोर की हरकत से महिला की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी. महिला को देखते ही उसकी नीयत बदल गई. महिला के शोर करने पर चोर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. परिवार के अन्य सदस्यों के आने की शंका पर चोर घर से निकलकर भागने लगा. 


भाग रहे चोर पर गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ गई और जवानों ने उसे पकड़ लिया. वहीं चोर को पकड़ने के बाद महिला ने उसकी पहचान की और थाने में मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.