ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

सुबह-सवेरे PU के प्रोफेसर के घर लूटपाट, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए बदमाश; मुंह देखती रह गई पटना पुलिस

PATNA: राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला ताजा मामला पटना के कदमकुआं

सुबह-सवेरे PU के प्रोफेसर के घर लूटपाट, लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए बदमाश; मुंह देखती रह गई पटना पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया है, अपराधियों ने पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के घर से लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली।


दरअसल, कदमकुआं थाना क्षेत्र के पुस्तकालय लेन में रहने वाले पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष सिंह के घर में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच 6 से 7 की संख्या अपराधी प्रोफेसर के घर में घुस गए और जमकर लूटपाट मचाया।


अपराधियों ने घर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और करीब 30 हजार रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई हैं। बता दें कि बिहार पुलिस अपराधियो पर नकेल कसने का दावा करते नहीं थकती है लेकिन बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं।