ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना में लड़की का वीडियो वायरल करने पर भारी बवाल, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग से हड़कंप, एक को लगी गोली

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक लड़की का अपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। फायरिंग की घटना में एक शख्स को गोली लगी ह

पटना में लड़की का वीडियो वायरल करने पर भारी बवाल, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग से हड़कंप, एक को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक लड़की का अपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई है। फायरिंग की घटना में एक शख्स को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है।


रविवार को दोपहर तीन बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से पटना का पीरबहोर का नया गांव इलाका दहल उठा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। घटनास्थल से पुलिस ने 8 खोखा बरामद किया है। गोलीबारी में एक शख्स को गोली लगी है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घऱ पर फायरिंग की है।


जानकारी के मुताबिक, नया गांव इलाके के रहने वाले युवक का रामपुर नहर के पास रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और दोनों की एक दूसरे से बातचीत और मिलना जुलना बंद था। इसी बीच लड़के ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। जिससे गुस्साए लड़की के परिजनों ने नया गांव स्थित लड़के के घर पर फायरिंग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।