ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

पटना में हिस्ट्रीशीटर विक्की की हत्या, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, 4 मर्डर करके फरार था

PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की मोबाइल का सरेशाम मर्डर कर दिया है. कुख्यात वि

पटना में हिस्ट्रीशीटर विक्की की हत्या, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोली, 4 मर्डर करके फरार था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की मोबाइल का सरेशाम मर्डर कर दिया है. कुख्यात विक्की को 5 गोली मारने की बात सामने आ रही है. पटना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. 


वारदात पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके की है, जहां चैलीटांड़ में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की मोबाइल का मर्डर कर दिया है. आलमगंज थानाध्यक्ष की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विक्की मोबाइल को 5 गोली मारी गई है. पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


सरेशाम मर्डर की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक विक्की मोबाइल के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक विक्की के ऊपर 4 मर्डर के केस थे. वह लल्ला हत्याकांड में आरोपित भी था. पटना पुलिस को काफी लंबे से से इसकी तलाश थी. हालांकि की ये इतना शातिर बदमाश था कि पटना पुलिस की गिरफ्तार से बाहर रहा. 


थानेदार ने आगे कहा कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है. जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी. सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता