ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पटना में खून के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, शातिर को पकड़ने गयी पुलिस को घर से मिला 44 पैकेट ब्लड

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना पुलिस ने खूब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह के सरगना के घर पर छापेमारी क

पटना में खून के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, शातिर को पकड़ने गयी पुलिस को घर से मिला 44 पैकेट ब्लड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना  पुलिस ने खूब के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह के सरगना के घर पर छापेमारी के लिए गयी पुलिस ने डीप फ्रीजर से 44 पैकेट ब्लड बरामद किया है।


एक साथ 44 पैकेट खून के मिलने से इस बात का पता चलता है कि यहां से ब्लड बेचने का अवैध धंधा चलाया जा रहा था। इस अवैध धंधे को एक शातिर और बेखौफ अपराधी पटना के रिहाइशी इलाके से संचालित कर रहा था। इस शातिर का काम छोटे बच्चों के गले से सोने के लॉकेट काटना है। 


शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिरों को पकड़ा था। 30 साल के संतोष और 53 साल के अजय द्विवेदी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दोनों के पास से पुलिस ने बच्चों के गले से काटे गये सोने के 10 लॉकेट बरामद किया है। इन शातिरों के निशाने पर मासूम बच्चे रहते थे जिन्हें पता तक नहीं चलता था कि उनके गले से किसी ने सोने के चेन काट लिया है। 


बताया जाता है कि गिरफ्तार शातिर संतोष जमुई का रहने वाला है। पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में वह किराए के मकान में रहा करता था। कोतवाली थाना से उसे पत्रकार नगर थाना लेकर पहुंची थी। जिसके बाद उसके बताये पते पर जब पत्रकार नगर थाना पहुंची और पूरे घर की छानबीन की तब जो कुछ सामने दिखाई दिया पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने देखा कि डीप फ्रीजर में ब्लड के कई पैकेट रखे पड़े हैं।


जिसे देख पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी की यहां से खून का अवैध कारोबार होता है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी की सूचना वरीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर को जांच के लिए बुलाया गया और ब्लड के पैकेट को जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के पीछे और किसका हाथ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही संतोष से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।