ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना में होटल कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के तौर पर मांगे लाखों रुपए

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बैखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों

पटना में होटल कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के तौर पर मांगे लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बैखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक होटल कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, बीते 19 फरवरी की रात रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने मुर्गीयचक गांव में होटल कारोबारी अमरेंद्र उर्फ मंटू कुमार के घर पर चढ़कर फायरिंग की। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर तोड़फोड़ भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार गए हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने होटल कारोबारी अमरेंद्र कुमार से दो लाख रुपए रंगदारी के तौर पर मांगे थे और जब कारोबारी ने बदमाशों को पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने दहशत फैलाने के लिए कारोबारी के घर पर फायरिंग की। गनीमत की बात रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।


पीड़ित होटल कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए वारदात के फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है।