ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 2 लोगों को मारी गोली

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. क्रिमिनलों ने पटना पुलिस की नाम में भी दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी

पटना में सरेआम मर्डर, अपराधियों ने ताबड़तोड़ 2 लोगों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. क्रिमिनलों ने पटना पुलिस की नाम में भी दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना के बाढ़ इलाके की है. जहां मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रविवार की देर शाम बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी है. जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि दूसरा शख्स गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं.


उधर वारदात की सूचना मिलते फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. मृतक के परिजन और स्थानीय लोग डेड बॉडी को उठाने नहीं दे रहे हैं. पुलिस अफसर उन्हें समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता