ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! पटना में बैक टू बैक दो लोगों को मौत के घाट उतारा

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस और सरकार को लगातार चुनौती दे रहे हैं। राज्य के अलग अलग जिलों से हर दिन हत्या और लूट की वारदातें तो सामने आ ही रही हैं, राजधानी पटना में भ

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! पटना में बैक टू बैक दो लोगों को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस और सरकार को लगातार चुनौती दे रहे हैं। राज्य के अलग अलग जिलों से हर दिन हत्या और लूट की वारदातें तो सामने आ ही रही हैं, राजधानी पटना में भी लोगों की जान सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


पहली घटना घोसवरी थाना के इशानगर में हुई है, जहां अपराधियों ने डीलर को गोलियों से भून दिया। मृतक डीलर की पहचान मधुसूदन पासवान के रूप में हुई है। वहीं दूसरी वारदात भदौर थाना के खजुरार गांव की हा, जहां बेखौफ अपराधियों ने अनिल यादव की हत्त्या कर इलाके में सनसनी फैला दिया। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है।


हत्त्या की दोनों वारदातों के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाढ़ एएसपी भारत सोनी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस की अलग अलग टीमें हत्या के दोनों ही वारदातों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लगातार हत्या की वारदातों को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं।