ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

सियासी घमासान के बीच पटना में बम मिलने से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तमाम तरह के सियासी घमासान के बीच एक हॉस्टल कैंपस के पास से बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बम मिलने की जानकारी मिल

सियासी घमासान के बीच पटना में बम मिलने से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तमाम तरह के सियासी घमासान के बीच एक हॉस्टल कैंपस के पास से बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बम मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल केंपस के पास बम मिला है।


दरअसल, नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। पटना में तमाम तरह के राजनीतिक हलचल के बीच बम मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि असमाजिक तत्वों द्वारा बम को सुल्तानगंज के विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल केंपस के पास छिपाकर रखा गया था। आज कुछ लड़कों की नजर बम पर पड़ी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी सुल्तानगंज पुलिस को दी। बम मिलने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ता को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ता बरामद बम को गंगा के किनारे ले गई और उसे डिफ्यूज कर दिया। बम के डिफ्यूज होने के बाद पुलिस और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम को किसने और क्यों हॉस्टल कैंपस के बाहर रखा था।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता