ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर ऑटो चालक को मारी गोली, हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात क

पटना में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर ऑटो चालक को मारी गोली, हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दानापुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गई। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के जनकधारी लाल रोड की है।


मृतक की पहचान जनकधारी लाल रोड निवासी ऑटो चालक अख्तर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अख्तर अपने घर में मौजूद था और ऑटो लेकर निकलने की तैयारी कर रहा था, तभी बदमाश उसके घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते अख्तर की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।