ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

पटना में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 12 माफिया गिरफ्तार, छापेमारी के बीच कई नाव और पोकलेन में लगाई आग

PATNA: पुलिस और खनन विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन में लगे बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी दौरान

पटना में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 12 माफिया गिरफ्तार, छापेमारी के बीच कई नाव और पोकलेन में लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पुलिस और खनन विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन में लगे बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी दौरान सोन नदी में अवैध बालू अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस, STF और भोजपुर पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 12 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के बीच 10 नाव और 3 पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगाए जाने के बाद नाव और पोकलेन नशीन जलकर राख हो गए। अफरा-तफरी के बीच आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तीन माह तक बालू खनन पर रोक के बावजूद बालू का खनन किया जा रहा है। 


इस दौरान छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम ने अवैध बालू खनन कर रहे 12 माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दस नाव और तीन पोकलेन मशीन में आग लगा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक, बालू खनन पर रोक के बावजूद बिहटा और मनेर से सटे इलाकों में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है, जिसके खिलाफ लगाचार यह कार्रवाई जारी रहेगी।