ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में सनसनी

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. रुपेश सिंह हत्याकांड में अब तक विफल पटना पुलिस शहर में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. रुपेश सिंह हत्याकांड में अब तक विफल पटना पुलिस शहर में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. ताजा मामला पटना के दानापुर इलाके का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घटनास्थल पर गोली चलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके वारदात से फरार हो गए. 


इस घटना में जख्मी व्यक्ति की पहचान रामाधार प्रसाद के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.  

टैग्स