ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना की हसीना के जाल में फंस गया असम का युवक, खाते से उड़ाए 18 लाख रुपये

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर अपराध के मामले में एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया। शातिर महिला कहने को तो मोबाइल दुकान में काम कर

पटना की हसीना के जाल में फंस गया असम का युवक, खाते से उड़ाए 18 लाख रुपये
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां मुंबई से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर अपराध के मामले में एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर लिया। शातिर महिला कहने को तो मोबाइल दुकान में काम करती थी लेकिन उसका मुख्य काम साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम देना था। महिला पर आरोप है कि उसने असम के एक युवक के बैंक खाते 18.79 लाख रुपये उड़ाए हैं। पीड़ित युवक द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे धर दबोचा।


महिला को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ मुंबई लेकर चली गई। आरोपी महिला अंजली शर्मा राजीव नगर स्थित एक मकान में किराए पर रहती थी। जानकारी के मुताबिक अंजली ने शास्त्री नगर की रहनेवाली नेहा कुमारी के नाम पर इंडसइंड बैंक में खाता खोला था। अंजली ने  बैंक में जो कागजात जमा किए थे उसमें उसने अपना फोटो लगाया था।


जिस नेहा के नाम पर बैंक में खाता खुला, उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। नेहा के नाम पर खोले गए खाते से असम के जोरहाट निवासी एक शख्स के खाते से 18.79 लाख की अवैध राशि का ट्रांजैक्शन हुआ था। बाद में उस खाते से अंजली ने 9.80 लाख की निकासी कर ली। 


इस मामले में असम के जोरहाट थाने में साल 2021 में मामला दर्ज किया गया था। खाते से रुपए उड़ाने वाली आरोपी कोई और नहीं बल्कि अंजली शर्मा ही थी। जैसे ही इस बात की भनक मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को लगी टीम ने पटना पुलिस से संपर्क साधा और राजा बाजार स्थित एक मोबाइल फोन के शोरूम में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया।