ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

राजधानी पटना के सड़को पर रफ्तार का कहर; ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौत

PATNA : राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है. जहां रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घा

राजधानी पटना के सड़को पर रफ्तार का कहर; ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है. जहां रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. वही स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल दोनो युवक इलाज के लिए फतुहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए. 


मामला है पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के महारानी चौक स्थित रेलवे ओभर वृज के पास का है. ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां चिकित्सको घायल एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वही चिकित्सक ने दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH भेज दिया. 


साथ ही  युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान बिहटा इलाके के रहने वाले लखिन्द्र दास और घायल युवक की पहचान चंदन दास के रूप में कीया है. जानकारी के अनुसार दोनो कोल्हर गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर बिहटा के सालिमपुर गांव लौट रहे थे. वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मंचा है और सभी का रो -रो कर बुरा हाल है.


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता