ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पटना के बोरिंग रोड में मिला शेयर ब्रोकर का शव, मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शेयर ब्रोकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बोरिंग रोड स्थित सुमति पैलेस से शेयर ब्रोकर बसंत सिंह का शव

पटना के बोरिंग रोड में मिला शेयर ब्रोकर का शव, मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शेयर ब्रोकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बोरिंग रोड स्थित सुमति पैलेस से शेयर ब्रोकर बसंत सिंह का शव मिला है। सुमति पैलेस स्थित शेयर ब्रोकर के कार्यालय में बसंत सिंह का कुर्सी पर पड़ा शव पाया गया है। बसंत सिंह को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।


शेयर ब्रोकर बसंत सिंह का शव बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के सुमति पैलेस स्थित उनके ही कार्यालय में मिला है। शव के पास से पुलिस ने एक पिस्टल को भी बरामद किया गया। मौके पर पहुंची इस बात की जांच कर रही है कि बसंत सिंह की हत्या हुई है या उसने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों ही बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। FSL  की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।


जानकारी के मुताबिक शेयर ब्रोकर बसंत सिंह मूल रूप से सारण जिला का रहने वाला था। किसी रिश्तेदार ने बसंत सिंह को फोन किया था। कई बार फोन करने के बाद भी जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो रिश्तेदार को शक हुआ। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी बुद्धा कालोनी थाने को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस की टीम बसंत के कार्यालय पहुंची तो वहां से उसका शव बरामद हुआ।