ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना जंक्शन से पकड़े गए सात करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट,दिल्ली ले जाने की थी तैयारी ; 2 तस्कर हुए अरेस्ट

PATNA : बिहार के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पटना जंक्शन पर 7 करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट पकड़े गए हैं। इन बिस्किटों को तस्कर दिल्ली ले जाने के फिराक में थे। तस्क

पटना जंक्शन से पकड़े गए सात करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट,दिल्ली ले जाने की थी तैयारी ; 2 तस्कर हुए अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पटना जंक्शन पर 7 करोड़ से ज्यादा के सोने के बिस्किट पकड़े गए हैं। इन बिस्किटों को तस्कर दिल्ली ले जाने के फिराक में थे। तस्करों ने सोने के बिस्किट्स को कमर में बंधे कमर बंद में छिपा रखा था। इन बिस्किट की कीमत 77,261,125 रुपये है। इसका वजन 12.57 किलोग्राम बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश से तस्करी कर लाए गए और कोलकाता से नई दिल्ली ले जाए जा रहे विदेशी मूल के सोने की बड़ी खेप को पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने बरामद किया है। पटना रेल पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एनडीएलएस-दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से दो तस्कर सोने के बिस्किट की तस्करी कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन में रेड कर दोनों को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया। 


बताया जा रहा है कि,रेल पुलिस ने इस तस्करों के कब्जे से कुल 12.57 किलोग्राम विदेशी सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 7,72,61,125 रुपये है। सोने के बिस्किट्स को उन्होंने कमर में बंधे कमर बंद में छिपा रखा था। दोनों तस्कर सोने के बिस्किट्स को दिल्ली ले जाने के फिराक में थे। लेकिन, अब इन्हें पटना जंक्शन से अरेस्ट किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य में पिछले कई दिनों से यह देखने को मिल रहा था की तस्कर अब बड़े -बड़े ट्रेनों को तस्करी करने का जरिया बना रहे हैं। इससे पीछे का उनका मकसद यह है कि बड़े ट्रेनों के कारण पुलिस की नजर उनलोगों पर नहीं होगी और ये बड़े ही आसानी से अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे रहेंगे।